Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : स्नानार्थियों से भरी बोलेरो पलटने से एक की मौत,...

Jaunpur News : स्नानार्थियों से भरी बोलेरो पलटने से एक की मौत, 10 घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र में अयोध्या से लौट रही स्नानार्थियों से भरी बोलेरो जफराबाद थाना क्षेत्र के कोडरी बाजार में पलट गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 10लोग घायल हो गए। जिसमें तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर कोरिया निवासी एक दर्ज लोग महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आये थे। महाकुम्भ स्नान के बाद वे लोग अयोध्या धाम गए। वहां से शनिवार की शाम को वाराणसी काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जा रहे थे। रात को जब उनकी बोलेरो कोडरी बाजार के सई नदी पुल के पास बिल्कुल आगे जा रही ट्रक से बचने के लिए बोलेरो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। जिससे उनकी बोलेरो पलट गयी। बोलेरो पलटते ही चीख पुकार मच गयी। मौके पर प्रदीप कुमार सिंह 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उदित नारायण सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने अन्य दस घायलों को ट्रामा सेंटर सिरकोनी भेजवाया। दस घायलों में शकुंतला देवी 45वर्ष, रामदुलार 57वर्ष, शिवशंकर साहू 43वर्ष की गम्भीर चोट को देखते हुए चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाकी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।