जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन जिला मुख्यालय जौनपुर पर किसानों, मजदूरों, वंचितों व गरीबों की समस्याओं को लेकर मासिक किसान पंचायत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मराज पटेल व संचालन जिला महामंत्री अछैबर नाथ पटेल ने की। पंचायत में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सचिव राजनाथ यादव उपस्थित रहें। पंचायत के अंत में 10 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार से मांग किया कि राष्ट्रीय कृषि नीति कानून वापस लिया जाए तथा स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू किया जाए, बिजली बिल कानून 2020 वापस लिया जाए तथा 300यूनिट बिजली मुफ्त किया जाए, सरकार अपने वादे को पूरा करते हुए यमएसपी गारंटी कानून बनाये, सभी सहकारी समितियो की गोदामो पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करें, मंडी समिति मुंगरा बादशाहपुर में बने किसानों के लिए सेट नंबर एक को अतिशीघ्र अतिक्रमण से मुक्त कराने अन्य बिन्दूओं की चर्चा की। उक्त अवसर पर सुनील कुमार यादव, राकेश चन्द मौर्या, अखिलेश पाल, गंगा प्रसाद यादव, समरजीत प्रजापति, बाबूराम मौर्य, रामकेश यादव, रमेश यादव, किसन पटेल सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur News : समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने किया मासिक पंचायत, सौंपा ज्ञापन



