Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  वकीलों ने एडवोकेट्स एक्ट में प्रस्तावित संशोधन का किया...

Jaunpur News :  वकीलों ने एडवोकेट्स एक्ट में प्रस्तावित संशोधन का किया विरोध

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के नेतृत्व में वकीलों ने एडवोकेट्स एक्ट में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। वकीलों की प्रमुख मांगों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रावधान शामिल है। वकीलों और उनके परिवार के लिए 10लाख का मेडिक्लेम और मौत पर 10लाख की बीमा राशि की मांग की गई है। वकील चाहते हैं कि पंजीकरण के समय ली जाने वाली 500रुपये की स्टाम्प राशि प्रादेशिक परिषदों को वापस की जाए। विधिक स्टाम्प की बिक्री से प्राप्त धनराशि का 2 प्रतिशत अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जाए। शुक्रवार को वकील काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। 25फरवरी को प्रदेश भर के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वे सुबह 10बजे से शाम 5बजे तक ट्रेजरी व रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव करेंगे। डीड राइटर को बैनामा करने से भी रोका जाएगा। वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर एडवोकेट अमेंडमेंट बिल-2025 वापस नहीं लिया गया तो वे पूरे देश में आंदोलन करेंगे। राजस्थान में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को राज्यपाल ने राष्ट्रपति की सहमति न मिलने के कारण रोक दिया है।

Share Now...