Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jaunpur News : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक 23वर्षीय महिला ने गुरुवार की रात को फाँसी लगाकर अपनी जान दे दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी हमीद की पुत्री आसिया रात को आठ बजे घर के कमरे में जाकर पंखे के हूक से ओढ़नी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रात में आसिया का भाई घर गया। वह आसिया को देखा वह नही दिखी। तब वह कमरे में जाकर दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा नही खुला तो वह रोशन दान से अंदर देखा। वहां आसिया फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। उन लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो आसिया की लगभग दो वर्ष पहले शादी मडियाहूं के बारी गांव में हुई थी। ससुराल के लोग आसिया को शादी के कुछ दिन बाद ही मायके भेज दिए थे। वे लोग आसिया को ससुराल नही ले जा रहे थे। आसिया के पिता ने ससुराल वालों के विदाई करवाने के लिए मुकदमा भी किया था।

Share Now...