Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : मांगों को लेकर कोटेदार संघ ने सौंपा ज्ञापन

Jaunpur News : मांगों को लेकर कोटेदार संघ ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को कोटेदार संघ ने कमीशन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संघ के महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार सरकार की नीतियों के अनुसार राशन वितरण करते हैं और कोरोना काल में भी अपने जीवन की परवाह किए बिना ईमानदारी से वितरण किया। महेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कोटेदारों के कार्यों की सराहना भारत सरकार ने भी की और प्रदेश सरकार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। लेकिन, इसके बावजूद प्रदेश में कोटेदारों को प्रति क्विंटल मात्र 10रुपये का लाभांश मिलता है, जो अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है। हरियाणा, गोवा और केरल में कोटेदारों को प्रति क्विंटल 200रुपये दिए जाते हैं, जबकि गुजरात में न्यूनतम 20,000रुपये मासिक आय गारंटी दी जा रही है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि कमीशन बढ़ाने की मांग पूरी नहीं की गई, तो 5 फरवरी को समस्त राशन विक्रेता लखनऊ के जवाहर भवन का घेराव करेंगे और खाद्य आयुक्त को ज्ञापन देंगे। संघ ने इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन पर डालते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान हरसू सिंह, महेंद्र यादव, वीरेंद्र दुबे सहित कई कोटेदार मौजूद रहे।