Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : महाशिवरात्रि पर होगा मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा

Jaunpur News : महाशिवरात्रि पर होगा मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में बीते एक वर्ष से बन रहे शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात शिवशक्ति नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार व शिवलिंग मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा, स्थापना का पूजन महाशिवरात्रि के दिन किया जायेगा। बताया गया कि मां शीतला चौकियां धाम की पावन धन्य धरा पर कामेश्वर उपाध्याय ‘कप्तान गुरू’ प्लाट के बगल में 25फरवरी को यज्ञाचार्य डा.अखिलेश चन्द्र पाठक ज्योतिषाचार्य, सहयोगी ब्राम्हण आचार्य के नेतृत्व में मुख्य यजमान शीतला चौकियां धाम मन्दिर के महंत विवेकानन्द पंडा द्वारा प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन कार्यक्रम होगा। एक दिन पहले दोपहर 1 बजे कलश यात्रा, मूर्ति नगर भ्रमण भारी गाजे—बाजे के साथ निकाली जायेगी। 26फरवरी दिन बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना होगा। 27 फरवरी दिन गुरूवार को भव्य भण्डारा होगा।