जौनपुर धारा,खुटहन। सीएचसी पर उपचार हेतु मंगलवार को एक मरीज को लेकर आये पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के वाहन चालक और चिकित्सक से हुई कहासुनी के मामले में अस्पताल पहुंचे प्रतिनिधि और डाक्टर के बीच उक्त मरीज को रेफर करने की बात को लेकर जमकर नोंकझोंक हुई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि का आरोप था कि मरीज का न तो उपचार किया जा रहा है, और न ही उसे रेफर किया गया। वहीं चिकित्सक का आरोप है कि उनके चालक ने उन्हें अस्पताल से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दिया है। बनुआडीह गांव निवासी रवी यादव काफी दिनों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। मंगलवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव के वाहन से उसे सीएचसी लाया गया। डॉक्टर का आरोप है कि मरीजों की लाइन में खड़े वाहन चालक ने उनसे मरीज को तत्काल राम मनोहर लोहिया लखनऊ के लिए रेफर करने को कहा। जिसको लेकर कहासुनी होने पर उसने अस्पताल से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दिया। बाद में अस्पताल पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव से भी चिकित्सक से नोंकझोंक हो गई। उनका आरोप है कि उक्त चिकित्सक के द्वारा मरीज का उपचार न कर उसे परेशान किया जा रहा है। गंभीर मरीज को कहने के बाद भी रेफर नहीं किया। यह भी कहा कि इतने पावरफुल हैं तो सीधा वहीं ले जाकर भर्ती करा दीजिए, हमारे पास क्यों आए हो।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

