Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को...

Jaunpur News : प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली

  • आरोपित तीन किशोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया सुधार गृह

जौनपुर धारा,खुटहन। पटैला मार्ग के तबेला मैदान के पास सेंवईनाला पुल पर तीन दिनों पूर्व साइकिल सवार युवक को बाइक से आये बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल कमर पर गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना में सामिल तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पकड़े गए तीनों किशोरों को सुधार गृह भेज दिया गया। प्रेम प्रसंग में आपसी विद्रोह के चलते घटना को अंजाम दिया गया। मूलरूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल लगभग छह वर्षों पूर्व रसूलपुर गांव में घर बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। वह सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और पत्नी घर पर रहते है। गत मंगलवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र 22वर्षीय सचिन मौर्या खेत में तैयार चुकंदर उखाड़ खुटहन मंडी में बेचने गया था। जहां से वह साइकिल से वापस लौट रहा था। उक्त नाले के पुल पर पीछे से आये बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया था। वह कुछ समझ पाता कि पीछे बैठा बदमाश उसे लक्ष्य कर तमंचा से फायर कर दिया। गोली कमर में लगते ही सचिन लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस छानबीन के साथ-साथ सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तभी सूचना मिली कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसे आधार मान छानबीन आगे बढ़ाई गई तो घटना में कई नाम जुड़ते चले गए। पुलिस ने 17वर्षीय अनुराग उर्फ मंगला, 17वर्षीय छोटू उर्फ कृष्ण कुमार मिश्रा और 16वर्षीय प्रिन्स यादव निवासीगण रसूलपुर को शुक्रवार की भोर पटैला बाजार से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर उसे कई बार सचेत किया गया था कि वह उसका चक्कर छोड़ दे। लेकिन वह माना नहीं, तो हम लोगों ने उसे हमेशा के लिए हटाने का प्लान बना लिया। जिसमें कई लोग शामिल रहे। पकड़े गए आरोपितों में अनुराग घटना के समय बाइक चला रहा था। तमंचा से फायर करने वाला आरोपित अभी फरार बताया जाता है।

Share Now...