― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डॉ.राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में मनाया गया अधिवक्ता दिवस

Jaunpur News : डॉ.राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में मनाया गया अधिवक्ता दिवस

जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार को मछलीशहर तहसील के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कानून और न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने कहा कि विधि के शासन को बनाए रखने में अधिवक्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में तहसीलदार(न्यायिक) और आईएएस अधिकारी इशिता किशोर ने कहा कि जब किसी व्यक्ति के अधिकारों का अतिक्रमण होता है,तो वह न्यायालय की शरण में जाता है। इस यात्रा में अधिवक्ता ही व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं। गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि हर साल 3 दिसंबर को अधिवक्ता दिवस स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वकील डॉ.राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, अशोक श्रीवास्तव, आर.पी. सिंह और प्रेम बिहारी यादव सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर तमाम अधिवक्ता सहित अन्य मौजूद रहें।

Share Now...