- स्थानी लोगों ने जौनपुर शाहगंज मार्क किया जाम
- पिता की मौत से एक पुत्र पुत्री की सर से उठा साया
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज-लुंबिनी मार्ग पर रात 9:30 बजे जौनपुर से घर आते समय तेज गति से आ रही ट्रक की के चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पाताल में जुट गई। बता दें कि जौनपुर-शाहगंज-लुंबिनी मार्ग पर बुधवार की रात 9:30बजे सुल्तानपुर गांव निवासी मजेद्र चौहान का पुत्र मनोज चौहान 32वर्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास अल्युमिनियम की दुकान है। मनोज स्लाइडिंग का काम करते थे, जौनपुर से काम करके घर आते समय खानपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके पर फरार है, पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई। सूचना मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया मृतक मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा था घर की पूरी जिम्मेदारी थी। मृतक स्लाइडिंग का काम करके घर रोजी-रोटी और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी थी। मौत की खबर लगते ही पत्नी ज्योति मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पास एक पुत्र विराज 8वर्ष व पुत्री गुड्डी 5वर्ष है, पिता की मौत से दोनों के सर से साया उठ गया। वहीं इंसपेक्टर सरायख्वाजा विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके पर फरार है ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।


