Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रंजिशवश हुई मारपीट में युवक को लगा चाकू, महिला...

Jaunpur News : रंजिशवश हुई मारपीट में युवक को लगा चाकू, महिला सहित चार घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में बुधवार की रात को एक मनबढ़ युवक के चलते जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में एक 30वर्षीय युवक को चाकू घोप दिया, तथा एक महिला सहित चार घायल हो गए। घटना की सूचना के मिलते ही रात को पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ऊक्त गांव के नोना बस्ती निवासी अजय कुमार पुत्र ऋषि नोना बुधवार की रात को गांव के पास स्थित ट्यूबवेल पर बैठा था। तभी उसके पड़ोसी भाने नोना का 22वर्षीय पुत्र रोहित वहां से निकल रहा था। किसी बात को लेकर अजय ने रोहित से झगड़ा करके पीट दिया। रोहित ने अपने परिवार को घटना की सूचना दिया। उसी समय रोहित के पक्ष के लोग आकर अजय को पीट दिये। उसके बाद दोनो पक्षों से महिला पुरूष मारपीट करने लगे। मारपीट में राहुल कुमार पुत्र भाने के सीने में चाकू मार दिया गया। अनिल नोना, उसकी पत्नी मालती देवी, उसके पुत्र आशिक कुमार को भी चोट आयी। घटना की सूचना पर थानाप्रभारी विनीत राय मय फोर्स मौके पर गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां राहुल का उपचार चल रहा है, तथा बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। थानाप्रभारी विनीत राय ने बताया कि मामूली बात को लेकर घटना हुई। एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुध्द मुकदमा दर्ज किया गया है।