Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : टूरिस्ट वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल,...

Jaunpur News : टूरिस्ट वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल, हालत गम्भीर

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर इजरी बाजार में शनिवार की शाम को एक टुरिस्ट वाहन की चपेट में आ जाने से एक 65वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। कोडरी गांव निवासी राममूरत सरोज 65 अपने घर से किसी काम के लिए शनिवार की शाम इजरी बाजार आये थे। सड़क पार करते समय वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रही एक टूरिस्ट बस की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल  वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले गये।