Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : घर से गायब नाबालिग छात्रा व युवती को पुलिस...

Jaunpur News : घर से गायब नाबालिग छात्रा व युवती को पुलिस ने किया बरामद

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से गायब दो लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। एक गांव से नाबालिग छात्रा परीक्षा देने घर से निकली थी। छात्रा को तीन युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। दूसरी घटना नगर के एक मुहल्ले में बहला-फुसलाकर एक युवती को भगा ले गए थे। दोनों घरों के परिजनों ने अपहरणकर्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में जगह जगह छापेमारी कर रही थी। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा को प्रयागराज व दूसरी युवती को मुंगराबादशाहपुर के एक गांव से बरामद कर लिया है। इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में दो नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। छात्रा व आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही थी। सर्विलांस के आधार पर छात्रा व युवती को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।