Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त

आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

E-Paper 17-06-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : गैस की पाइप लाइन फटी, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

Jaunpur News : गैस की पाइप लाइन फटी, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अतिव्यस्तम इलाका ढालगर टोला में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस पाइप लाइन में रिसाव शुरू हो गया। गैस की दुर्गंध से जहां लोगों की सांसे अटकने लगी वहीं किसी बड़ी अनहोनी घटना होने की आशंका से लोग दहल गये। सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट समेत विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाल लिया। नगर में पाइप लाइन के माध्यम से आम जनता के घर की रसोई तक गैस पहुंचाने का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में किला से अटाला मस्जिद की तरफ जाने वाले रोड़ पर ढ़ालगर टोला मोहल्लें में गैस पाइप लाइन बिछायी गयी है। आज बिजली विभाग ने उक्त मोहल्ले में पोल गाड़ने के लिए मशीन द्वारा गड्ढ़ा खोदकर पोल गाड़ा गया। ड्रिलिंग के समय गैस पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण गैस का रिसाव होने लगा। पाइप फटने के बाद बिजली विभाग का ठेकेदार अपना मशीन लेकर भाग गया। गैस की दुर्गंध उठते ही मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।