Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : निर्माणाधीन नये पुल के पिलर ने खोली मजबूती की...

Jaunpur News : निर्माणाधीन नये पुल के पिलर ने खोली मजबूती की पोल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शास्त्री ब्रिज से सटकर गोमती नदी पर बन रहे पुल का पिलर अचानक से टेढ़ा हो गया। निर्माणाधीन पुल की यह हालत देखकर लोग दहल गये। इस कार्य में लगे मजदूरो ने लोहे की तार से बांधकर पिलर को धराशायी होने से बचाया। लोगों कहना है जब यह हालत अभी है कही पुल बनकर तैयार हो गया होता तो बिहार जैसे पुलों की तरह इसकी भी हालत होती। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग को फोर लेन किया जा रहा है। पचहटियां तक की सड़के चौड़ी हो गयी है, लेकिन शहरी इलाके में गोमती नदी पर बना शास्त्री पुल काफी सकरा है। इसी लिए उसके समानांतर करीब 29 करोड़ रूपये की लागत से एक नये पुल का निमार्ण सेतु निर्माण निगम कर रहा है। करीब एक वर्ष से नदी को दोनो छोर पर बड़ा पिलर बनाया जा रहा है। रविवार की रात पानी के बहाव के चलते दोनो पिलर धीरे धीरे धराशायी होने लगे। पुल बनाने में जुटे इंजीनियरों ने आनन-फानन में पिलर को लोहे के मोटे तारो से बांध दिया। जिसके कारण दोनो स्तम्भ पानी में बहने से बच गया। इस घटना ने पिलर की मजबूती की पोल खोल गया। इस मामले में सेतु निर्माण विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।