Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक ढंग से हुआ खानापट्टी...

Jaunpur News : कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक ढंग से हुआ खानापट्टी गांव का उपचुनाव

जौनपुर धारा,सिकरारा। खानापट्टी गांव में प्रधान पद के लिए पंचायत उपचुनाव में बुधवार को 46प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 46.15प्रतिशत का मतदान हुआ। पुरुषों की तुलना में आधी आबादी ने ज्यादा मतदान किया। सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। मतदान हेतु कुल चार बूथ बने थे। उक्त गांव में कुल 2561मतदाता थे, जिसमें कुल 1182 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। 577पुरुष और 605महिलाओं ने मतदान किया। शांतिपूर्ण मतदान हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह और तहसीलदार सौरभ कुमार भी बीच बीच में चक्रमण करते रहे। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ पूरे दिन डटे रहे। मौके पर अग्निशमन का वाहन भी सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा। उक्त गांव की प्रधान किरन सिंह के निधन के बाद सुशील सिंह को कार्यवाहक प्रधान चुना गया था। चुनाव में दो प्रत्याशी आमने सामने थे।

Share Now...