― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : इण्टर मिनिस्ट्री टूर्नामेंट में शुभम ने दिलाया गोल्ड

Jaunpur News : इण्टर मिनिस्ट्री टूर्नामेंट में शुभम ने दिलाया गोल्ड

जौनपुर धारा, केराकत। सिहौली निवासी खिलाड़ी शुभम यादव ने दिल्ली एम्स के जिम खाना में चल रहे इण्टर मिनिस्ट्री बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुभम यादव ने अपने डिपार्मेंट को दिलाया गोल्ड मेडल, एम्स के जिम खाने में 2दिसम्बर से 13दिसम्बर तक चलने वाले इंटर मिनिस्ट्री टूर्नामेंट, जिसमें दिल्ली के सारे मिनिस्टरीज मिनिस्टरीज खेलने आई है। जिसमें से शुभम यादव मिनिस्ट्री आफ कम्युनिकेशन से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। शुभम यादव का सेमीफाइनल रेलवे बोर्ड से था। शुभम यादव उनको हराकर फाइनल में पहुंचे और पिछली बार के चैम्पियन कंट्रोलर अकाउंटेंट जनरल से फाइनल था। जिसमें से पांच में से तीन में जितना होता है, शुभम यादव ने अपना डबल्स और सिंगल मैच जीत और वही अंशुमान गोगोई ने तुषार शर्मा को हराकर अपना सिंगल मैच जीता, अमित सरोज ने गौरव देशवाल से हर का सामना करना पड़ा, शुभम यादव की टीम मिनिस्ट्री आफ कम्युनिकेशन 3-1 से फाइनल अपने नाम किया। इस जीत की खुशी से शुभम यादव के कोच रूपेंद्र सर, रेणुका मैडम, सुशील, आलोक और टीम के सारे लोगों ने बहुत सारी खुशी जताई, और इंडिविजुअल में अभी शुभम यादव और तुषार शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल और मिक्स डबल्स में शुभम यादव और मयूरी यादव को मिला ब्राउंस वही रेणुका मैं 55प्लस में जीती 3गोल्ड मेडल, जीतने के बाद शुभम यादव ने बताया कि ऑल इंडिया सिविल सर्विस के लिए सिलेक्शन हुआ है। इसके बाद 3जनवरी से दिल्ली में ही ऑल इंडिया सिविल सर्विस खेला जाएगा। शुभम यादव दिल्ली का प्रतिनिधित्व ऑल इण्डिया सिविल सर्विस में करेंगे। शुभम अपने प्रेक्टिस डेयूस बैडमिंटन अकादमी में करते हैं।

Share Now...