Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आवासीय छप्पर में आग लगने से तीन बकरियों की...

Jaunpur News : आवासीय छप्पर में आग लगने से तीन बकरियों की मौत, एक बछिया भी झुलसी

  • जानवरों को बचाने के चक्कर में एक महिला व एक बालक भी आए आग की चपेट में

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बीती रात्रि लगभग 11:00बजे अचानक एक आवासीय छप्पर में आ लग गई। जिसमें बांधी गई तीन बकरियो की जलने से मौत हो गई व एक बछिया बुरी तरह जल गई। जिसका इलाज अभी चल रहा है। उक्त जानवरों को बचाने के चक्कर में घर का एक बालक व एक महिला भी आग की लपटों से बुरी तरह झुलस गई जिनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना के विषय में बताते चलें कि उक्त गांव निवासी दया रामपाल पुत्र बलजीर पाल के पास एक आवासीय छप्पर था। जिसमें उनकी तीन बकरियां व एक बछिया बांधी गई थी, जहाँ रात्रि अचानक छप्पर जलने लगा। आहट पर परिजनों ने आग की दशा देखी तो शोर मचाने लगे। मौके पर जूटे ग्रामीणों ने आग बुझाने का भर्षक प्रयास किया, लेकिन तब तक उसमें बंधी तीन बकरी की जलकर मौत हो गई और एक बछिया जल गई। जानवरों को बचाने के चक्कर में घर की एक महिला परम शीला व एक बालक तन्मय बुरी तरह झुलस गए। उनका इलाज जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उक्त छप्पर में कुछ गेहूं व चावल, कपड़े भी रखे गए थे जो अग्नि की भेंट चढ़ गए। आग कैसे लगी इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।