जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। डॉ.राममनोहर लोहिया के जयन्ती पर रविवार की शाम लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव विवेक यादव के नेतृत्व मे साईकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को सपा विधायक पंकज पटेल व विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा सुजनीडीह स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकलकर मुंगराबादशाहपुर सतहरिया, अमोध, नीभापुर, सरायफत्तू, गोधुँवा, बाभनपुर, फत्तूपुर, सुभासनगर चौराहा, सोहांसा होकर बहोरिका पूरा गांव में समाप्त हुई। इस दौरान विवेक यादव ने कहा कि डॉ.राममनोहर लोहिया ने कहा था कि अगर सड़के सूनी हो जाएगी तो संसद आवारा हो जाएगी। इसीलिए हम समाजवादी नौजवान इस तानाशाह सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर चेतावनी देना चाहते है कि नौजवानों ने अंगड़ाई ले ली है। अब सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। साईकिल यात्रा में विधायक पंकज पटेल, विवेक यादव, रामअ$कबाल यादव, रामस्नेही यादव, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, आनन्द यादव, विकास पाल, अनुराग, अनिकेत, शनि, अंकुश यादव, मुलायम यादव संदीप,राजेश, मोहित शुक्ला आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur News : लोहिया की जयंती पर सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली


