Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Power Cut: 24 घंटे बिजली का वादा फेल, अघोषित कटौती से...

Jaunpur Power Cut: 24 घंटे बिजली का वादा फेल, अघोषित कटौती से जनता परेशान

जौनपुर। जनपद में गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का सरकारी दावा धरातल पर फेल साबित हो रहा है, जबकि अघोषित कटौती और बार-बार की ट्रिपिंग से आम जनता परेशान है।

गर्मी से पहले मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती की गई थी, लेकिन अब मामूली तापमान बढ़ते ही ट्रांसफार्मर और लाइनें जवाब देती दिख रही हैं। विभाग हर बार ओवरलोड और फॉल्ट का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है।

दिन में किसी तरह समय गुजर जाता है, लेकिन रात की बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के दौरान समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है। लगातार कटौती से घरेलू उपकरणों को नुकसान हो रहा है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

एक तरफ प्रशासन स्मार्ट मीटर और बकाया वसूली में सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है और यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो विरोध तेज होने की संभावना है।