Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara : बेटियां शिक्षित होने से समाज की उन्नति : बाबू...

Jaunpur Dhara : बेटियां शिक्षित होने से समाज की उन्नति : बाबू सिंह कुशवाहा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी.कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आयोजन 26 फरवरी को डॉ.अबू मोहम्मद आई.टी.आई.परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.पी.सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जौन्ापुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि प्रो.हरि ओम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आर.पी.सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और समाज में र्‍एए की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा, ‘राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। यदि बेटियां शिक्षित होंगी, तो पूरा परिवार शिक्षित होगा और समाज प्रगति करेगा। विशिष्ट अतिथि प्रो.हरि ओम त्रिपाठी ने युवाओं को समाज का भविष्य बताते हुए कहा कि उन्हें सामाजिक निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष आर.पी.सिंह ने कहा कि एनएसएस सदैव असहाय, गरीबों और वंचितों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस दौरान मनोज मौर्य, डीएलएड प्रभारी आर.पी.सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार बिंद, डॉ.विवेक विक्रम, डॉ.नीलेश सिंह, डॉ.अमित जायसवाल, डॉ.प्रेमलता गिरी, डॉ.आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ.अंकिता श्रीवास्तव, प्रवीण यादव, सुमित, हर्ष, आंचल, खुशी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहे।