जौनपुर धारा, खुटहन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोंसाईपुर के प्रांगण में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ एवं बड़ौदा यूपी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में साईबर फ़्रॉड विषय पर सतर्कता जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। जिसमे बढ़ते हुए साइबर फ़्रॉड के प्रति शाखा प्रबंधक उमेश राम त्रिपाठी ने साइबर अपराध, चुनौतियां व इससे बचाव के कई तरीके बताएं। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने तथा इस अपराध के प्रति जागरूक व संवेदनशील रहने को कहा। इसके अलावा यूपीएस गोंसाईपुर का नाम रोशन करने वाले छात्र सिद्धार्थ तिवारी की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को सोलर पैनल प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीत कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप, सहायक अध्यापक डॉक्टर सीमा, बदामा यादव ,सत्येंद्र कुमार यादव, मनोरमा गुप्ता, तारा देवी, भानुप्रताप मिश्रा, कृपा शंकर यादव, ओम कृष्ण दास आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : साइबर फ़्रॉड के विषय में किया गया जागरूक



