― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सहायता समूह के लोगों ने निकाला तिरंगा मार्च

Jaunpur Dhara News : सहायता समूह के लोगों ने निकाला तिरंगा मार्च

जौनपुर धारा, जौनपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त के सफल कियान्वयन हेतु मंगलवार को उ.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिला मिशन प्रबन्धन इकाई (डीएमएमयूएनआरएलएम) के नेतृत्व में तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। महिलाओं की इस तिरंगा मार्च को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जनपद में आयोजित किये जा रहे है, जिससे लोगो मे राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हो सकें, साथ ही यह भी बताया गया कि झण्डा निर्माण हेतु जनपद को आवंटित लक्ष्य 606771 को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित/निर्मित कर ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की लगभग 250-300 महिलाओं एवं नगर पालिका जौनपुर से लगभग 40-50 सफाई कर्मीयों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा मार्च का कलेक्ट्रेट से विकास भवन के रास्ते अम्बेडकर तिराहा होते हुए वापस विकास भवन में समापन किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला मिशन प्रबन्धक गुलाब चन्द सरोज, राजीव कौशल व शोभी गौर व नगर पालिका जौनपुर से अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, सफाई इन्सपेक्टर हरिशचन्द्र यादव व अवधेश यादव आदि उपस्थित रहें।

Share Now...