Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में पसरा...

Jaunpur Dhara News : सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

जौनपुर धारा,केराकत। क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी अशोक माली पुत्र विक्रमा 55वर्ष   सोमवार की देर शाम मडहे में बने मुर्गे के दरबा का दरवाजा बंद कर रहा था कि पास ही बैठा सर्प हमला बोल दिया। जब तक सर्प से बचकर बाहर भागते जब तक सर्प ने अशोक के दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। सर्प काटने की सूचना परिवार में होते ही हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में भड़ेहरी दवा पिलाने ले जाया गया। जहां आराम नहीं मिलने पर लोग उन्हे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिवार में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के तीन नाबालिग बच्चों में एक पुत्री व दो पुत्र है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, पत्नी माधुरी ने कहा कि बच्चो के सर से पिता का साया उठ गया।