जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय नगर के मोहल्ला नालापार निवासी चन्द्रिका प्रसाद कमलापुरी रविवार को लगभग साढ़े 9बजे स्कूटी के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज़ दौरान के दौरान वाराणसी में मौत हो जाने से परिजनों में मातम छाया हुआ है। बताया गया है कि रविवार को चन्द्रिका प्रसाद कमलापुरी अपने घर से कार्यवश बाहर सड़क पर निकले उसी दौरान एक स्कूटी पर तीन नाबालिक लड़के सवार होकर तेज रफ्तार से आए और चन्द्रिका प्रसाद कमलापुरी को जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद गंभीर अवस्था देख वाराणसी ट्रामा सेंटर हेतु रेफर कर दिया। चंद्रिका प्रसाद कमलापुरी की ईलाज के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक के बेटे ने कोतवाली में घटना की जानकारी लिखित में दी। पुलिस ने पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में शोक


