Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश, डीएम ने तत्काल कार्रवाई को कहा

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को लेकर जौनपुर डीएम सैमुअल पाल एन. ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बरसात बाद स्थायी मरम्मत और ब्लैकटॉपिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा गया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों...

Jaunpur Dhara News : सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मछलीगांव निवासी एक युवक को शनिवार को धनियामऊ बाजार में स्कॉर्पियो सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मछलीगांव निवासी 27वर्षीय विकास गौतम पुत्र स्व.नंदलाल गौतम इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है। वह धनियामऊ बाजार में शनिवार को दुर्गा पूजा पण्डाल से झालर को उतार रहा था। पीछे से आ रही एक स्कार्पियो चालक ने अनियंत्रित होकर युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष बक्सा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद माता जनता देवी व पत्नी अनिता देवी की रो रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक का ढाई साल का एक पुत्र रूद्र प्रताप है।