Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वंचित महिलाओं का सहारा बन रही बंधुता मंच

Jaunpur Dhara News : वंचित महिलाओं का सहारा बन रही बंधुता मंच

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बंधुता मंच की साथी इन दिनों सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाओ से वर्षों से वंचित महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। बंधुता मंच की साथी क्षेत्र के प्रत्येक गावों में जाकर वंचित महिलाओं की खोजबीन कर उन्हे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए मां दुर्गा ग्रामीण विकास समिति की प्रबंधक समावेश साथी नीरा आर्या ने बताया प्रत्येक गावों में जाकर महिलाओं को जागरूक कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा संवैधानिक अधिकारो एवं महिला अधिकार से रुबरु कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्र की कुछ महिलाएं शिक्षा व जागरूकता के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। ऐसे में बन्धुता मंच ने यह ठाना है कि क्षेत्र के प्रत्येक गावों में जाकर सबको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाया। उन्होंने कहा कि बन्धुता मंच के माध्यम से लोगो में भाईचारा कायम करने का प्रयास किया जा रहा है इस अवसर पर बन्धुता मंच के साथी िंरकू, चंदा धर्मा कुमारी उपस्थित रहे।