― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 1335 लोगों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

Jaunpur Dhara News : 1335 लोगों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा 1335 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र लोक भवन सभागार में किया गया। इसी क्रम में जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया, तथा अवर अभियंता दीपक कुमार पटेल, अनिल कुमार यादव और विकास कुमार को नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गयी। इस दौरान ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी सफल अभ्यर्थी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और अपने जनपद का नाम रोशन करें।

Share Now...