जौनपुर धारा,जौनपुर। पंडित रामलीला समिति टाउन हाल की बैठक रविवार को गोकुल घाट, पुरानी बाजार पर रमेश चन्द्र सेठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए सुनील सेठ ने आगामी दिनों में होने वाले रामलीला, दशहरा मेला एवं जौनपुर के प्रसिद्ध भरत मिलाप के आकर्षक एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने हेतु विधिवत रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष रमेशचन्द्र सेठ ने नवनियुक्त महामन्त्री मनोज वर्मा को अंगवस्त्रम पहनाकर अभिनन्दन किया। इसी क्रम में अध्यक्ष ने विभिन्न सजावट कमेटियों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा रामलीला एवं भरत मिलाप में विभिन्न प्रकार के सहयोगियों का सम्मान किया गया। बैठक में संरक्षक श्याम मोहन अग्रवाल एवं ओ.पी.गुप्ता(पूर्वा.) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेला का आकर्षण भव्य रूप से सजावट और पूरे शहर को आकर्षण ढंग से सजाये जाने पर जोर दिया। संरक्षक अनिल जायावाल ने सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि मेला को और भव्य ढंग से कराने में योगदान देने का आग्रह किया। बैठक के उपरान्त सावनी भोज का भी आयोजन हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ.रामसूरत मौर्य, राधेरमण जायसवाल, घनश्याम साहू, जय प्रकाश जायसवाल, जगदीश मौर्या, प्रमोद गुप्ता पूर्व सभासद, अजय कुमार साहू, दयाशंकर साहू, रमेश चन्द्र, राजीव अग्रहरि, कपूर सेठ, राजेश, राम कुमार साहू, सुधीर साहू सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : रामलीला समिति की बैठक सम्पन्न, तैयार की गई कार्यक्रमों की रूप रेखा



