Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे में...

Jaunpur Dhara News :  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे में तिरंगा यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीहीपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा की संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। कार्यक्रम का सुभारंभ पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कई वर्षों से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के साथ संकल्प व प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते चले आ रहे हैं। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 112वे संस्करण में कहा कि 15अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब 15अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान चला कर इस कार्य को पूर्ण करना पार्टी की प्राथमिकता है। जिसमें बूथ स्तर पर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे बड़ी संख्या में पार्टी की पदाधिकारी कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटर साइकिल से हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकलेंगे 12 से 14 अगस्त 2024 तक महां पुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानियों व महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि 13, 14 व 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क करके प्रत्येक व्यवसायिक केंद्र पर हर घर तिरंगा फहराने से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे पार्टी 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जनपद में गोष्ठी का आयोजन करेगी तथा मौन जुलूस भी निकालेगी इसके साथ विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा और देश से ही हमारी पहचान है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर कुंवर वीरेन्द्र सिंह, पुष्पा शुक्ला, पियूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, रविंद्र सिंह, धनंजय सिंह, रामसूरत मौर्य सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...