जौनपुर धारा,जौनपुर। महिला पुलिस एक बार फिर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला, बालिकाओं, छात्राओं को नारी सुरक्षा, स्वाबलंबन के प्रति जागरूक करने के अभियान में जुट गई हैं। रविवार को एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत थानों की एन्टी रोमियो टीमों ने मिशन शक्ति अभियान की विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं व बालिकाओं के स्वावलम्बन, सुरक्षित परिवेश की अनुभूति आदि के लिए शासन की ओर से जारी विभिन्न हेल्पलाइन हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930साइबर अपराध, 108एम्बुलेंस सेवा व 112पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में बताया और इन टोल प्रâी नंबर संबंधी पत्र वितरित किया। अभियान में एंटी रोमियो टीमों ने गली, मोहल्ले, बाजार व सडकों पर बेवजह घूम रहे युवाओं से पूछताछ की और बेवजह इधर-उधर न घूमनें की हिदायत दी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Jaunpur Dhara News : मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक


