जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के निकरोजपुर ग्राम निवासी अखिलेश यादव उर्फ फोटो लाल आयु 44वर्ष पिता सभाजीत यादव सोमवार की शाम 6:30बजे के करीब कोई कार्यवश शंभूगंज में स्थित साइन नाथ मंदिर के गए थे। साईंनाथ मन्दिर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आगए जिनकी तत्काल मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक किसानी का काम करता था जिसके चार बच्चे थे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत


