जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में शुक्रवार की रात गरज-चमक के साथ हो रही तेज बारिश में कई कच्चे मकान ढह गये। घर के ऊपर दशकों पुराना पीपल का पेड़ गिरा। दुर्गा देवी मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर जाने से मंदिर का आधा गुंबद टूटकर नीचे गिर गया। उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव स्थित दुर्गा देवी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी शंकर मिश्र ने बताया कि शाम को मंदिर की साफ-सफाई व पूजा आरती कर घर चले गए। देर रात आसमान से बहुत तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी। घरों के भीतर बैठे लोगों ने अनुमान लगाया कि कहीं आसपास में ही बिजली गिरी होगी। सुबह जब मंदिर पहुंचा तो आधा गुंबद ढहा देख ज्ञात हो गया कि बिजली मंदिर पर ही गिरी थी। उन्होंने पूरी आस्था और भक्ति के साथ कहा कि देवी मां गांव पर आने वाली आपदा को स्वयं पर लेकर हम सबकी रक्षा की हैं। रुस्तमपुर गांव में पांच दशक पुराना विशाल पीपल का पेड़ सुशील तिवारी के मकान की छत पर गिर गया। इसी तरह हैदरपुर गांव में राजकुमारी देवी का कच्चा मकान, रामप्रकाश यादव, भारत गौतम तथा रामबचन का कच्चा मकान बरसात के चलते ढह गया। संयोग अच्छा था कि कहीं कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है। घर धारासायी हो जाने से परिवार के लोगों को रहने की समस्या खड़ी हो गई है। सभी घटनाओं को मिला कर देखें तो तीन लाख से अधिक गृहस्थी के सामानों की क्षति हुई है। गृहस्वामियों का आरोप है कि वे पात्र होने के बावजूद भी उन्हें सरकारी आवास नहीं दिया गया है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
Jaunpur Dhara News : भारी बारिश में तीन कच्चे मकान जमीदोंज
