जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला शाक्य मौर्य सोसाइटी ने गुरूवार को प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर फतेहपुर जिले के ग्राम शाहीपुर की 12 की छात्रा प्रिया मौर्या पुत्री राजू मौर्य से विद्यालय के बस ड्राइवर की छेड़खानी व प्रताड़ना के बाद आत्महत्या जैसी शर्मनाक घटना के बारे में अवगत कराया। उन्होने बताया कि फतेहपुर जिले के ग्राम शाहीपुर थाना किशनपुर की प्रिया मौर्या विद्यालय का बस ड्राइवर छात्रा से छेडखानी करता था जिसकी शिकायत छात्र्ाा ने विद्यालय के प्रिसिंपल से करने पर उन्होने भ्ज्ञी छात्रा को डाटते हुये मार पीटकर भगा दिया। उन्होने आरोप लगाया कि आरोपी प्रिसिंपल का भांजा एवं विद्यालय के वाहन का ड्राइवर होने के नाते छात्रा ने अपने साथ न्याय न होते देख आत्महत्या कर लिया। सोसाइटी ने मांग किया कि उक्त विद्यालय के प्रिसिंपल एवं सम्बन्धित बस ड्राइवर के खिलाफ कडी कार्यवाही होनी चाहिए।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : फतेहपुर छात्रा के आत्महत्या मामले में सौंपा ज्ञापन



