जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा की ओर से नईगंज स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में दीवानी बार अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, महामन्त्री रणबहादुर यादव, सौहार्द फेलो एवं पत्रकार आनंद देव एवं चकबंदी अधिकारी संवर्ग के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पारस नाथ यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र यादव ने कहा, अनुशासन में रहकर संघर्ष करना ही सफलता की कुंजी है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। इस सम्मान ने मुझे और भी जिम्मेदार बना दिया है। महामन्त्री रणबहादुर यादव ने संविधान की व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा, किसी भी ऊंचाई तक पहुंचने के लिए हमें झुककर चलना होगा। संविधान के तहत ही आज हमें यह पद और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि अधिवक्ता और पत्रकार ही वो ताकत हैं, जो गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिला सकते हैं। पत्रकार आनंद देव ने अपने सम्बोधन में कहा, समाज में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना से ही सौहार्द का माहौल बन सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऊमाराज यादव, महासचिव धर्मेन्द्र यादव अखिलेंद्र यादव, संजय यादव, लाल जवाहर, विशाल यादव, सियाराम, राकेश यादव, अखिलेश यादव, राजमणि यादव, कन्हैया लाल, सतीश, अशोक यादव, मुलायम यादव, विनोद यादव, मकरध्वज यादव, कमलेश एमआर, राजेश यादव बाबूपुर, अनिल दीप चौधरी, वेद प्रकाश सिंह, विकास यादव (वकील), नृपेंन्द्र यादव, धर्मेन्द्र वीरभानपुर आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : अनुशासन में रहकर संघर्ष करना ही सफलता की कुंजी : सुभाष यादव


