Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जनपद न्यायालय से जमानत के लिये घूस लेने का वीडियो वायरल

जौनपुर। गुरूवार को शोसल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो जनपद न्यायालय के एक लिपिक दीपक यादव का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  प्रधानपति पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Jaunpur Dhara News :  प्रधानपति पर लगा दुष्कर्म का आरोप

  • आवास दिलाने के नाम महिला लाभार्थी ने लगाया आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। सम्मनपुर गांव निवासी एक विवाहिता का आरोप है कि वह गरीब परिवार की है। प्रधानमंत्री आवास दिलाने की लालच व जान से मार देने की धमकी देकर गांव की महिला प्रधान के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बता देने पर आवास को कैंसिल कर जान से मार देने की धमकी भी दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश पर आरोपित महिला प्रधान के पति के खिलाफ स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह गरीब और पीएम आवास की पात्र लाभार्थी है। आवास की मांग को लेकर वह कई बार गांव के महिला प्रधान शैलैंद्री देवी से मुलाकात कर फरियाद कर चुकी थी। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर विवाहिता ने  आरोप लगाया कि गत 10सितम्बर की शाम वह अपने पड़ोसी व गांव के प्रधान के घर जाकर आवास की मांग कर रही थी। तभी महिला प्रधान के पाfत ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर उसे लालच और जान से मार देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि घटना की सूचना थाने पर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया। उनके आदेश पर गांव के ही महिला प्रधान के पति विनय कुमार के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में महिला प्रधान का कहना है कि गंवई राजनीति के चलते मेरे पति के खिलाफ फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने घटना की सक्षम अधिकारी से पुनः जांच कराने की मांग किया है।

Share Now...