जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 05 से 07 अक्टूबर 2024 तक सहारनपुर में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जौनपुर के सब-जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 01 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर तक आगरा में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 16 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपदीय चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण सब-जूनियर बालक कबड्डी का 03 अक्टूबर को तथा जूनियर बालिका का 18 अक्टूबर को प्रातः 9.00 बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक कबड्डी एवं प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Jaunpur Dhara News : प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन 1 अक्टूबर को
Previous article
Next article


