जौनपुर धारा, जौनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद से ही पुलिस सड़कों पर उतरकर हूटर और सायरन का इस्तेमाल कर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल ने पुलिस बल के साथ जेसीस चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर वाहनों में लगे हूटर, सायरन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न को उतरवाया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जाकरुक भी किया। इस दौरान पुलिस हर चौराहे और थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने में जुटी है। इस संबंध में पुलिस लग्जरी गाड़ियों पर लगे हूटर, काली फिल्म को हटाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है। वाहनों में हूटर और बत्ती भी चेक की गई।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Jaunpur Dhara News : पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग अभियान चलाकर की कार्यवाही


