जौनपुर धारा, खुटहन। धमौर तकियां गांव में सोमवार की रात छत से नीचे उतरकर चोर कमरें में रखे बॉक्स से 42 हजार नकदी सहित लगभग एक लाख के गहने पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी अंसार अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात को भोजन के बाद मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर पूरे परिवार के लोग घर के बरामदे में सोने चले गए। रात में किसी समय अज्ञात चोर छत से उतर कमरें में रखा बाक्स की कुण्डी चटकाकर भीतर रखा 42 हजार नकदी, मंगलसूत्र,झाला और पायल उड़ा दिया। जाते-जाते चोर चार्ज करने के लिए बोर्ड से लगा एंड्रॉयड मोबाइल भी उठा ले गए। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : नकदी सहित लगभग एक लाख के गहने चोरी



