Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नहर में पानी ना आने से किसानों में...

Jaunpur Dhara News : नहर में पानी ना आने से किसानों में आक्रोश, सांसद को सौंपा ज्ञापन

  • धान के सिंचाई के लिए किसानों में मचा हाहाकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के सुईथाकला विकास खण्ड के मनवल गांव में शारदा सहायक नहर में पानी ना आने से किसानों में हा-हाकार मचा हुआ है। किसानों ने धान की सिंचाई के पानी को लेकर आपूर्ति ना होने के कारण किसानों की धान की फसल खराब होने की दशा में पहुँच चुका है। किसानों की इस प्रकार की विकट समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह वर्मा के नेतृत्व में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होने सांसद को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि इस नहर में काफी दिनों से पानी ना आने से किसानों के लिए यह विकट समस्या बना हुआ है। किसानों ने यह भी कहा कि नहर की साफ-सफाई भी विभाग के द्वारा नहीं कराया जाता। इस प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए सांसद को ज्ञापन दिया गया। इस नहर में पानी ना आने के चलते नहर के आस-पास धान की खेती करने वाले सभी क्षेत्र वासियों किसानों का हाल-बेहाल हो गया हैं। किसानों ने बताया कि सभी किसान किसी तरह से धान की रोपाई समय पर किसी तरह से किये। लेकिन कई महिनों से इस नहर में पानी ना आने से किसानों के लिए जटिल समस्या बना हुआ है। सांसद से मांग किया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाये ताकि किसानों को धान की सिचाई करने में राहत मिल सके। इस विषय पर अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खण्ड  36 सुनील कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही है। इस दौरान महेश प्रसाद वर्मा, श्याम जीत, राम मिलन, दिनेश वर्मा, लाल शंकर दुबे, संदीप वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, राम प्रहलाद, सौरभ वर्मा, जगदीश, हरीराम वर्मा, अशोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।