― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  थाने पर आये फरियादियों से रखें अच्छा व्यवहार...

Jaunpur Dhara News :  थाने पर आये फरियादियों से रखें अच्छा व्यवहार : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह ने थाना दिवस वेâ अवसर पर जफराबाद थाना में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान निर्देश दिया कि थाना दिवस के दौरान शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।उन्होने कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजेपुर गांव के निवासी श्रीपत, रामपत, लालबहादुर और विजय बहादुर चारो भाईयों के बीच चल रहे 15वर्षों के जमीनी विवाद को सुलह के माध्यम से निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने सुनवाई करते हुए कुल 06 मामलों का निस्तारण किया। उन्होने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी शिकायते सुनी जाए और उनके बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था हो।

Share Now...