― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

Jaunpur Dhara News : तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। उसरौली गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दलित के घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। गांव निवासी अखिलेश पासवान का आरोप था कि शाम को वह अपने घर बैठा हुआ था। तभी गांव के देवनाथ यादव, सर्वजीत और सिंटू यादव पहुंच गए। वह कुछ समझ पाता कि उसे लात घूंसो से पीटने लगे। जान बचाकर घर के भीतर भागा तो उपरोक्त लोग भी घर में घुसकर पिटाई करने लगे। शोर शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share Now...