जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू रेलवे स्टेशन के बीच में बेलापार गांव के पास विद्युत पोल 845 के समीप ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचित कर दिया है। बक्शा रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही डाउन मालगाड़ी ट्रेन गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही घटनास्थल पर पहुँची वहां पहले से विद्युत पोल के समीप खड़ा करीब 65वर्षीय वृद्ध ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक स्टेशन पर सूचना देते हुए गंतब्य को चला गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जेब में मिले आधार कार्ड पर मृतक का नाम करीम शाह पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी मोहल्ला चौधरियान, देवा शरीफ देवन बाराबंकी बताया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने दी जान



