जौनपुर धारा, सुइथाकला। लखनऊ-बलिया मार्ग पर रामनगर बाजार के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। सुल्तानपुर जिले के पिपरीपट्टी (उनुरखा) निवासी अरविंद मौर्य 48 शाहगंज की तरफ से घर जा रहा था। रामनगर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास अचानक सामने एक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के चक्कर मे उसका बाइक से संतुलन हट गया और वह तेज रफ्तार में सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गया। हेलमेट न पहनें होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां भेजवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर


