― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जनपद में फूलो की खेती में ग्लैडियोलस का...

Jaunpur Dhara News : जनपद में फूलो की खेती में ग्लैडियोलस का मिला लक्ष्य

जौनपुर धारा,जौनपुर। उद्यान विभाग को 05 हे.लघु एंव सीमान्त कृषक और 02हे. अन्य कृषक को खेती कराने का मिला लक्ष्य ग्लेडियोलस एक बहुत ही सुन्दर फूल है जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय फूलों में से एक है। इसके पौधो की उंचाई 2से 8फीट तक होती है। भारत में ग्लेडियोलस सबसे लोकप्रिय व्यवसायिक कट फ्लावर फसल बन गया है। ग्लेडियोलस की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, ग्लेडियोलस उद्यान एंव फूलो की सजावट के लिए आदर्श है। ग्लेडियोलस गुलदस्ते के लिए बहुत अच्छा है। ग्लेडियोलस का प्रयोग औषधी के रूप में किया जाता है, जैसे दस्त और पेट की गडबड़ी में बहुत ही लाभकारी है। ग्लेडियोलस की खेती करके किसान अधिक धन कमा के अपनी आय दोगुनी कर सकते है।जिस खेत में ग्लैडियोलस की खेती करनी हो उसकी 2 से 3बार अच्छी तरह से जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बना लेना चाहिए बुवाई करने का सही समय मध्य अक्टूबर से नवंम्बर तक रहता है। ग्लैडियोलस 01हे.भूमि मे रोपाई हेतु लगभग दो लाख कन्दो की आवश्यकता पड़ती है पौधो से पौधो की दूरी से एवं गहराई 05 से.मी.पर रोपाई करनी चाहिए। ग्लेडियेलस की खेती में लागत तीन लाख रूपये आती है और मुनाफा दस लाख तक संम्भावित है। हालांकि इसके सफल उत्पादन के लिए किसानों को कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है। इसके साथ ही, जिला उद्यान विभाग द्वारा ग्लैडियोलस की खेती पर अनुदान अनुमन्य है, अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी से सम्पर्क कर के खेती के बारे में अधिक जानकारी ले सकते है।

Share Now...