जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम युवती के साथ छेड़छाड़ और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों में से एक आरोपी गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मामले में आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि रविवार शाम क्षेत्र के एक गांव निवासिनी बीस वर्षीया युवती खेत में जानवरों के लिए घास काटने के दौरान गांव के ही राजभर परिवार के दो युवक सौरभ व विरेन्द्र पर बुधवार को लिखित रूप से पुलिस में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगायी थी। पुलिस ने उक्त मामले में दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में गुरुवार को जहां सरपतहा पुलिस आरोपियों में से विरेन्द्र राजभर 19पुत्र वंशू को अपने गिरफ्त में ले ली वहीं दूसरा आरोपी सौरभ पुलिस की पकड़ से दूर है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रितेश द्विवेदी व हेड कान्स्टेबल राजेश कुमार पाण्डेय शामिल रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार



