जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की साईकिल के साथ दो बाल अपचारियों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस पकड़े गये दोनो बाल अपचारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बदलापुर पुलिस टीम ने स्थानीय थाना पर दर्ज साइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारी को चोरी की साइकिल के साथ हिरासत लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : चोरी की साईकिल के साथ दो बाल अपचारी निरुद्ध


