― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रदेश स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन

Jaunpur Dhara News : प्रदेश स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ के निर्देशानुसार वर्ष 2024-25 में पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला/पुरूष की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वाराणसी मण्डल की टीम प्रतिभाग करेगी। खेल निदेशालय से प्राप्त निर्देश के क्रम में मण्डल से सम्बन्धित जनपद के खिलाड़ी सीधे मण्डल स्तर पर आयोजित चयन परीक्षण में प्रतिभाग करेंगे। वाराणसी मण्डल के वॉलीबाल पुरूष का चयन परीक्षण 05 सितम्बर, टेबल-टेनिस पुरूष/महिला 10 सितम्बर, जिम्नास्टिक पुरूष/महिला 12 सितम्बर, कबड्डी पुरूष 13 सितम्बर, फुटबाल पुरूष 20 सितम्बर, बैडमिन्टन पुरूष/महिला 24 सितम्बर, हैण्डबाल पुरूष 28 सितम्बर, कबड्डी महिला 03 अक्टूबर, बाक्सिंग पुरूष 10अक्टूबर, एथलेटिक्स पुरूष/महिला 14 अक्टूबर, हॉकी पुरूष 18अक्टूबर, वॉलीबाल महिला 19 अक्टूबर, कुश्ती पुरूष 26 अक्टूबर, जूडो महिला/पुरूष 04नवम्बर, क्रिकेट पुरूष 11नवम्बर, हैण्डबाल महिला 20 नवम्बर, हॉकी महिला 22नवम्बर तथा फुटबाल-महिला 04दिसम्बर, 2024 को डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा।जनपद के इच्छुक प्रतिभागी सीधे मण्डलीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Share Now...