― Advertisement ―

spot_img

शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: सीमा द्विवेदी, मुंगराबादशाहपुर में वार्षिकोत्सव ने बांधा समां

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 5वें वार्षिकोत्सव एवं ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चैन छिनने के प्रयास में असफल बदमाशों ने...

Jaunpur Dhara News : चैन छिनने के प्रयास में असफल बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा,केराकत। कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव के पास दो बाइक सवार ने 24वर्षीय युवक की चैन छिनने की कोशिश किया चैन तो छिना नहीं लेकिन गोली मार दी। गोली जंघे के पास से छुती हुई निकल गयी। बाइक सवार पेट्रोल पंप से पहले देवाकलपुर गांव के लिए गयी सड़क पकड़ कर देवाकलपुर गांव के तरफ भाग गये। थाना केराकत के थानागद्दी चौकी क्षेत्र के औवार गांव निवासी गोविन्द निषाद पुत्र लालजी निषाद 24वर्ष केराकत से जौनपुर के तरफ जा रहे थे कि दो बदमाश पीछा करते हुए देवाकलपुर गांव के पास केराकत जौनपुर मार्ग पर गोली मारकर घायल कर दिया। देवाकलपुर गांव निवासी रामबाबू सोनकर ने विरोध किया तो बदमाशो ने गोली मारने की धमकी देने लगे जब रामबाबू ने शोर मचाया तो बदमाश ने अपने को घिरता देख फरार हो गये। घायल के बाइक पर देवकली बाजार निवासी रवि सिंह बैठ कर उसके साथ जार हे थे रवि सिंह ने घायल नौजवान को लेकर बाइक से मुफ्तीगंज चौकी पर ले गये। मुफ्तीगंज चौकी के प्रभारी जुगल किशोर राय ने घायल को ईलाज के लिए सीएचसी केराकत पर भेजे। जहाँ गम्भीर हालत देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिए। सूचना पर केराकत कोतवाली प्रभारी संजय सिंह, एस.पी.सीटी बृजेश कुमार, गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये। पुलिस के अनुसार मामला संग्दिध लग रहा है। घायल गोविन्द ने बदमाशों को पहचान नहीं पाया बदमाश मुह पर माक्स लगाए हुआ थे। पुलिस देवाकलपुर और बेलांव तक दबिश डाल रही है। पुलिस के हाथ उस समय कुछ भी नहीं लगा।

Share Now...