― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News : सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 18 अगस्त तक जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थित एकलव्य स्टेडियम में किया जा रहा है।

जिसमें प्रदेश के 18मण्डलों की बालिका फुटबाल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट के आधार पर होगी। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि  राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन 11अगस्त को पूर्वान्ह 11.00 बजे किया जायेगा। फुटबाल खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी इस अवसर पर उपस्थित होकर खेल का आनन्द लेने के साथ ही बारीकियों को देख सकते हैं। यह जानकारी क्रीडा अधिकारी डॉ.अतुल कुमार सिन्हा ने दिया।

  • Jaunpur Dhara News : विषधर के काटने से हुई महिला की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में किसी विषधर के काटने से एक महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव निवासिनी बिन्दू (32) पत्नी मनोज रात में घर में सोने के दौरान किसी विषधर का शिकार हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। उपचार चल रहा था कि दूसरे दिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ चली।

Share Now...